Published On : Mon, Mar 21st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: महिला वकील ने रची खौफनाक साजिश , 2 गिरफ्तार

Advertisement

प्रेमी के पत्नी के कत्ल के लिए दी ‘ 4 लाख की सुपारी ‘

गोंदिया। शहर के गणेश नगर इलाके में ग्रहणी पर दिनदहाड़े चाकू से हुए कातिलाना हमले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस वारदात के सिलसिले में एक आरोपी महिला वकील और उसके साथीदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वकील का प्रेम प्रसंग चल रहा था लिहाज़ा शादीशुदा व्यक्ति का प्यार पाने के लिए महिला वकील ने खौफनाक साजिश रची , लेकिन पुलिस ने 9 मार्च की घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज तथा मोबाइल टावर का लोकेशन ट्रेस कर , गोपनीय जानकारी के आधार पर आखिरकार इस वारदात की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी महिला वकील और उसके साथीदार को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

गौरतलब है कि, 9 मार्च के दोपहर 1 बजे सर्कस मैदान निकट स्थित गणेश नगर इलाके के दादा चौक निवासी फिर्यादी महिला सोनल शर्मा (39) अपने घर पर मौजुद थी, इसी दौरान कुरियर बॉय बनकर आए एक युवक व उसकी महिला साथी ने घर में प्रवेश करते हुए महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था लेकिन महिला के शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे।
|
इस हमले में सोनल शर्मा के हाथ के अंगूठे , उंगली और गाल के पास गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर जख्मी हो गई। दिनदहाड़े घर में घुसकर किए गए इस जानलेवा हमले के घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हडकंप मच गया।

Advertisement

फिर्यादी महिला द्वारा धारा 324, 452, 34 के तहत दर्ज रिपोर्ट के बाद गोंदिया शहर थाने के सपोनि सागर पाटिल व उनकी टीम द्वारा जांच शुरू करते हुए घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेल को खंगाला गया और हर तथ्य का बारिकी से परीक्षण किया गया आखिरकार तकनीकी सहायता और गोपनीय सूत्रों के आधार पर , पुलिस के हाथ आरोपियों के सुराग लगे और मामले का पर्दाफाश हुआ।

इस प्रकरण में आरोपी सूरज (50 रा. टी.बी.टोली गोंदिया) व एक महिला (40 रा. गोंदिया) को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया गया जहां से 20 मार्च तक दोनों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला यह पेशे से वकील है तथा फिर्यादी के पति से उसकी अच्छी पहचान थी, इसी के चलते महिला वकील ने फिर्यादी महिला सोनल शर्मा को जान से मारने के लिए आरोपी सूरज को 4 लाख रूपये की सुपारी दी थी।

सफलतापूर्वक इस धरपकड़ कार्रवाई को अंजाम जिला पुलिस अधीक्षक विश्‍व पानसरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुनील ताजने के मार्गदर्शन में शहर पोनि. महेश बंसोडे, एलसीबी निरीक्षक बबन अव्हाड़, सपोनि सागर पाटिल, पो.ह. जागेश्‍वर उईके, पो.ह. सुदेश टेंभरे, पो.ना. सुबोधकुमार बिसेन. प्रमोद चव्हान, सतिश शेंडे, योगेश बिसेन, अरविंद चौधरी, पो.सि. छगन विठ्ठले, कुणाल बारेवार, पुरूषोत्तम देशमुख, विकास वेदक द्वारा दिया गया।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.