Published On : Wed, Mar 4th, 2020

गोंदिया: चाकू से नृशंस हत्या कर छात्र की जीभ काटी

Advertisement

दसवीं का पर्चा छुड़ाकर , घर लौट रहे किशोर का कत्ल

गोंदिया तहसील के ग्राम मोरवाही में मंगलवार 3 मार्च की शाम किन्हीं अज्ञात हमलावरों ने एक जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया।

दसवीं बोर्ड परीक्षा में मराठी विषय का पर्चा छुड़ाने के बाद परीक्षा सेंटर से अपने घर की ओर लौट रहे अतुल अशोक तरोने नामक 17 वर्षीय छात्र को गांव के तालाब के निकट किन्हीं अज्ञातों ने घेर लिया तथा धारदार हथियार से हमला करने के बाद उसकी जुबान काट ली । जानकारों की मानें तो संभवत हत्यारे अतुल के परिचित रहे होंगे जिन्हें इस बात का डर रहा होगा कि कहीं यह बच गया तो राज न खोल दे ?

ग्राम मोरवाही के तालाब किनारे जख्मी अवस्था में एक युवक पड़ा है इस बात की जानकारी जब घर पर मौजूद फरियादी और उसके बहन को मिली तो वे घटनास्थल पर गए उन्होंने देखा कि अतुल तरोने के शरीर पर धारदार चाकू जैसे हथियार के घाव थे , किन्हीं आज्ञातों ने उसे जान से मारने का प्रयत्न किया था , गंभीर मूर्छित अवस्था में पड़े अतुल को उपचार हेतु गोंदिया के एक अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसने देर रात दम तोड़ दिया।

Advertisement

गोंदिया ग्रामीण पुलिस ने इस प्रकरण के संदर्भ में फरियादी परिजन की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट आधार पर अज्ञातों के खिलाफ हत्या की धारा 302 का जुर्म दर्ज किया है , मृत छात्र के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई

इस जघन्य हत्याकांड के बाद ग्राम मोरवाही के लोगों में खासा गुस्सा व्याप्त है ,गांव में स्थिति तनाव पूर्ण। किंतु हालात काबू में है । दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र अतुल की नृशंस हत्या क्यों और किस मकसद से की गई ? इन्हीं सारे तथ्यों की जांच में पुलिस जुटी है ।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.