Published On : Tue, Mar 19th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया। सब्सिडी के लिए रिश्वत ले रहा घूसखोर पशुधन विकास अधिकारी और उसका साथी धराया

बकरियों की सब्सिडी की एवज़ में लाभार्थी से मांगी 4000 की रिश्वत , ACB ने रंगेहाथों दबोचा
Advertisement

गोंदिया ‌असमर्थ परिवारों के लिए शासन की ओर से अनुदान योजनाएं चलाई जाती है लेकिन उक्त योजना के तहत अनुदान की राशि स्वीकृत करने के एवज़ में भी लाभार्थियों से रिश्वत की मांग की जा रही है।
भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक्शन ले रही एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने घूसखोर पशुधन विकास अधिकारी और उसके साथीदार ड्राइवर को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

वाक्या कुछ यूं है कि ?
गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील के ग्राम गोरे निवासी 48 वर्षीय शिकायतकर्ता को मराठवाड़ा पैकेज अंतर्गत बकरी पालन हेतु सब्सिडी के तहत आवंटन किया गया है तथा उसके द्वारा खरीदी गई बकरियों की सब्सिडी के एवज़ में उसे पहली किश्त का 57350 रुपए का चेक भी पूर्व में मिल चुका है।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सब्सिडी की दुसरी किश्त 57,350 रुपए का धनादेश निकालने के लिए पंचायत समिति सालेकसा के पशुधन विकास अधिकारी (वर्ग 2) सरोजकुमार बावनकर (56 निवासी टी.बी. टोली गोंदिया) ने फिर्यादी से 5 हजार रुपए रिश्‍वत देने की मांग की जिसके बाद मोलभाव पश्‍चात सौदा 4 हजार रुपए में तय हुआ।

चूंकि शिकायतकर्ता को चढ़ावे की रकम देना मंजूर नहीं था लिहाज़ा उसने मामले की शिकायत भ्रष्टाचार प्रतिबंध विभाग के गोंदिया दफ्तर में कर दी।

Advertisement

प्राप्त शिकायत की एसीबी अधिकारियों ने जांच पड़ताल करते हुए जाल बिछाया और सोमवार 18 मार्च को सफल कार्रवाई को अंजाम देकर आरोपी पशुधन विकास अधिकारी बावनकर को उसके वाहन चालक (मोबाइल पशुवैद्यकीय दवाखाना, सालेकसा) भुमेश्‍वर चौहान (33 निवासी गोरे) के माध्यम से फिर्यादी से 4 हजार रुपए रिश्‍वत स्वीकार करते हुए पंच गवाहों के समक्ष धरदबोचा।

अपने स्वंय के फायदे के लिए लोकसेवक पद का दुरूपयोग करने वाले घूसखोर दोनों आरोपियों के खिलाफ अब सालेकसा थाने में भ्रष्टाचार प्रतिबंधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई एसीबी नागपुर के पुलिस अधीक्षक राहुल माकणीकर, अपर पुलिस अधीक्षक सचिन कदम, संजय पुरंदरे के मार्गदर्शन में पुलिस उपअधीक्षक (एसीबी गोंदिया) विलास काले, पोनि अतुल तवाड़े, उमाकांत उगले, सउपनि. चंद्रकांत करपे, पो.ह. संजयकुमार बोहरे, मंगेश कहालकर, नापोसि संतोष शेंडे, नापोसि संतोष बोपचे, अशोक कापसे, प्रशांत सोनवाने, मनापोसि संगीता पटले, चालक दिपक बाटबर्वे आदि ने की।

रवि आर्य

Advertisement
NAGPUR | नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरणाच्या निषेधार्थ विद्यार्थ्यांचे आंदोलन

NAGPUR | नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरणाच्या निषेधार्थ विद्यार्थ्यांचे आंदोलन

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP  #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati  #updatenews #maharashtranews

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews  #ambarnath  #updatenews #maharashtra

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt  #political #LatestNews #NewsUpdate

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges