Published On : Wed, Jun 17th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: देश के रक्षक से मांगी रिश्वत , 50 हजार की डील..10 हजार एडवांस लेते धरी गई महिला राजस्व अधिकारी

वर्दी का भी लिहाज़ नहीं ,नौसेना के रिटायर्ड जवान की शिकायत पर ट्रैप, ACB ने पहुंचाया हवालात
Advertisement

गोंदिया। भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (ACB) गोंदिया की टीम ने बुधवार को एक बेहद सनसनीखेज और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने शासकीय इमारत ( तहसील कार्यालय गोंदिया ) में पदस्थ महिला राजस्व सहायक शालू कमलेश कावळे (उम्र 38 वर्ष) को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी महिला अधिकारी द्वारा एक पूर्व सैनिक एवं पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक से भूमि नामांतरण (Mutation) संबंधी कार्य के एवज में कुल 50 हजार रुपये की मोटी रिश्वत की मांग की गई थी।

देश के रक्षक से मांगी ‘कीमत’

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले के 62 वर्षीय शिकायतकर्ता भारतीय नौसेना (Indian Navy) के पूर्व सैनिक हैं और वे पुलिस विभाग से वरिष्ठ लिपिक पद से भी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने ग्राम तेढवा स्थित सर्वे क्रमांक 174 की सीलिंग भूमि को ‘महाराष्ट्र कृषि भूमि (सीलिंग ऑन होल्डिंग्स) अधिनियम, 1961’ के तहत अपने नाम करवाने के लिए तहसीलदार गोंदिया के समक्ष बाकायदा आवेदन प्रस्तुत किया था।

Gold Rate
June 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 50,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

16 जून को शिकायत, 17 जून को ‘महा-ट्रैप’

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस कानूनी प्रकरण में कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए राजस्व सहायक शालू कावळे ने उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। स्वाभिमानी पूर्व सैनिक ने भ्रष्टाचार के आगे झुकने के बजाय 16 जून को सीधे ACB गोंदिया में इसकी शिकायत दर्ज करा दी।शिकायत के गोपनीय सत्यापन (Verification) के दौरान बड़ा खुलासा हुआ। आरोपी शालू कावळे 10 हजार रुपये अग्रिम (एडवांस) और शेष 40 हजार रुपये काम पूरा होने के बाद लेने पर सहमत हो गई।

Advertisement

रंगेहाथ दबोची गई घूसखोर, घर पर भी रेड जारी

इसके बाद जाल बिछाया गया। पुलिस उपाधीक्षक निलेश लोधी के नेतृत्व में बुधवार, 17 जून को तहसील दफ्तर में ही एक ‘सापळा’ (ट्रैप) कार्रवाई का जाल बुना गया। जैसे ही आरोपी शालू कावळे ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत की राशि स्वीकार की, घात लगाकर बैठी ACB की टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया।
एसीबी टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि और उसका मोबाइल फोन तुरंत जब्त कर लिया। इतना ही नहीं, ACB की एक टीम द्वारा आरोपी शालू कावळे के घर की तलाशी (हाउस सर्च) की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

महकमे में हड़कंप, कानूनी शिकंजा कसा

इस मामले में गोंदिया शहर थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया युद्धस्तर पर जारी है। इस पूरे घूसकांड की आगे की गहन जांच पुलिस निरीक्षक अरविंद राऊत द्वारा की जा रही है।

इनके मार्गदर्शन में हुई ‘धांसू’ कार्रवाई

गोंदिया राजस्व विभाग को हिलाकर रख देने वाली इस कार्रवाई को पुलिस उपाधीक्षक निलेश लोधी के नेतृत्व में ACB गोंदिया की टीम ने अंजाम दिया। इस सफल ट्रैप को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग नागपुर परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक डॉ. दिगंबर प्रधान, अपर पुलिस अधीक्षक माधुरी बाविस्कर तथा अपर पुलिस अधीक्षक विजय माहुलकर के कुशल मार्गदर्शन में पूरा किया गया। इस कार्रवाई के बाद से गोंदिया के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है , जिससे कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

रवि आर्य

Advertisement
भांडेवाडी में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने 4 साल की मासूम के साथ किया जघन्य कृत्य.. #nagpurnews #crime #news

भांडेवाडी में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने 4 साल की मासूम के साथ...

NAGPUR TODAY  | TOP - 10 NEWS | 17 JUNE 2026 #news #newsupdate #top #maharashtranews #maharashtra

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JUNE 2026 #news...

बीएसएनएल केबल चोरी रैकेट का पर्दाफाश.. #nagpurnews #crime #latestnews #newsupdate

बीएसएनएल केबल चोरी रैकेट का पर्दाफाश.. #nagpurnews #crime #latestnews #newsupdate

आरटीआई में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया.. #maharashtranews #latestnews #newsupdate

आरटीआई में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया.. #maharashtranews #latestnews #newsupdate

42 डिग्री तापमान से जनजीवन प्रभावित ...#news #newsupdate #latestnews #vidarbha #maharashtranews

42 डिग्री तापमान से जनजीवन प्रभावित ...#news #newsupdate #latestnews #vidarbha #maharashtranews

MD ड्रग्स पर पुलिस का बड़ा एक्शन बाप-बेटा गिरफ्तार..#nagpurnews #crime #mddrugs #latestnews

MD ड्रग्स पर पुलिस का बड़ा एक्शन बाप-बेटा गिरफ्तार..#nagpurnews #crime #mddrugs #latestnews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges