Published On : Sat, Aug 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: बड़ा हादसा , बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी

Advertisement

बाईपास रिंग रोड पर मची चीख-पुकार :मामूली चोटें , सभी छात्र सुरक्षित

गोंदिया: विवेक मंदिर के छात्रों से भरी एक स्कूल वैन आज शनिवार 20 अगस्त सुबह 7:45 बजे बाईपास रिंग रोड इलाके में 15 फीट ऊंचाई से बेकाबू होकर नीचे खेत में जाकर पलट गई लेकिन किसी भी छात्र को कोई जान-माल का खतरा नहीं बताया जाता है।

दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वैन में विवेक मंदिर स्कूल के कक्षा छठवीं से नवीं में पढ़ने वाले 11 बच्चे सवार थे । प्राइवेट स्कूल वैन शहर के रामनगर, न्यू लक्ष्मी नगर और रेलटोली इलाके से बच्चों को लेकर सुबह के वक्त विवेक मंदिर स्कूल की ओर जा रही थी , इसी दौरान बाईपास रिंग रोड पर पुल के निकट से गुजरते वक्त स्पीड अधिक होने पर वह अनियंत्रित हो गई और 15 फीट ऊंचाई से नीचे की ओर खेत में जाकर पलट गई।

मची चीख-पुकार के बीच लोगों ने दौड़कर बच्चों को स्कूल वैन से बाहर निकाला ,साफ तौर पर देखा जाए तो यह रफ्तार का हश्र देखने को मिला है।

Advertisement

गोंदिया में कई प्राइवेट स्कूल वैन चल रही है जिनके मालिक और ड्राइवरों द्वारा बच्चों को वैन में ठूंस ठूंस कर भरा जाता है।

11 से अधिक बच्चों से भरी सड़क हादसे का शिकार हुई वैन यह प्राइवेट स्कूल वैन बताई जा रही है ड्राइवर की लापरवाही के चलते गोंदिया में इस घटना को लेकर अभिभावकों में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि बच्चे खुशी-खुशी वैन में सवार होकर स्कूल के लिए निकले थे इसी बीच हादसे की खबर घर पहुंची।

बताया जाता है कि 3 बच्चों को हल्की फुल्की चोटें आई है बाकी को मामूली खरोंच आई है , जिस जगह वैन पलटी वहां खेत में कीचड़ और पानी भरा होने से स्कूली बच्चों के ड्रेस और बस्ते गंदे हो गए हैं।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही विवेक मंदिर स्कूल मैनेजमेंट के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामूली जख्मी बच्चों को स्कूल लाकर प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर भेजा गया।

इस प्रकरण को लेकर हमने गोंदिया आरटीओ विभाग से बात की अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन के कागजातों की जांच की जा रही है मामला लापरवाही और क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाने का हुआ तो कार्रवाई निश्चित की जाएगी।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.