Published On : Fri, Apr 3rd, 2020

गोंदिया: 59 के नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं , रिपोर्ट आना बाकी

Advertisement

विदेश से यात्रा कर अब तक लौटे हैं 251 यात्री

गोंदिया: जिला आपत्ती व्यवस्थापन की अध्यक्षा गोंदिया कलेक्टर डॉ. कांदबरी बलकवड़े के मार्गदर्शन में प्रतिबंधात्मक उपाय योजना को जिले में अमल में लाया जा रहा है, इसी बचाव-सुरक्षा के मुद्देनजर सक्षम नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है जो लगातार बाहर से आने वाले यात्रियों पर ऩजर बनाए हुए है।

03 अप्रैल 2020 शुक्रवार के शाम तक नोडल अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि, 3 अप्रैल तक 251 यात्री विदेश से यात्रा कर गोंदिया जिले में लौटे है, इन लोगों के संपर्क में 945 व्यक्ति आए है। इनमें से 207 यात्रियों तथा उनके संपर्क में आने वाले 734 व्यक्तियों की 14 दिन की होम क्वांरेटाइन अवधी समाप्त हो चुकी है।

अब 44 विदेश से लौटे यात्री व उनसे संपर्क में आने वाले 211 नागरिकों का होम क्वारेटाइन जिला प्रशासन की निगरानी में शुरू है।

Advertisement

कोरोना संक्रमण के तहत जिले से 77 नूमने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए है जिनमें से 17 के रिपोर्ट निगेटिव आयी है जबकि अब तक सिर्फ एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। शेष 59 के जांच नमूनों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है, एैसी जानकारी जिला शल्य चिकित्सक गोंदिया की ओर से दी गई है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.