Published On : Fri, Apr 3rd, 2020

हेल्पलाइन कॉल के जरिए आ. डॉ. परिणय फुके ने जरूरतमंदों को पहुंचाई खाद्य सामग्री व आर्थिक सहायता

Advertisement

भंडारा/गोंदिया: वैश्विक महामारी कोरोना संकट से निपटने हेतु जारी लॉकडाउन परिस्थिति के दौरान जरुतमन्दों को दवा, वैधकीय सुविधा एवं खाद्यान्न मदद देने हेतु हाल ही में पूर्व राज्यमंत्री व भंडारा-गोंदिया के विधानपरिषद सदस्य डॉ. परिणय फुके ने हेल्पलाईन सेवा प्रारम्भ की थी।

आज इस हेल्पलाईन सेवा की दृष्टि से नागपुर के मेयो हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवा कर अपना फर्ज निभा रही गोंदिया, चंद्रपुर एवं नरखेड़ शहरों की युवतियो के नागपुर में होने तथा उन्हें जरूरत की सुविधा मुहैया कराने आज उन्हें खाद्य सामग्री की किट व आर्थिक मदद प्रदान की गई।

विशेष है कि डॉ परिणय फुके ने इस आपदा के दौरान इससे निपटने अपने विधानपरिषद क्षेत्र भंडारा व गोंदिया दोनो जिलों में नागरिकों को उनकी विविध समस्याओं के निदान हेतु हाल ही हेल्पलाईन सेवा प्रारंभ की थी।

हेल्पलाईन सेवा में सभी भाजपा के पदाधिकारियों को जोड़ उनके मोबाइल नंबर आवश्यक सेवा हेतु जारी किए थे। इसके अलावा लाखांदुर, साकोली लाखनी तालुका में मुकेश मते, भंडारा, तुमसर तालुका में दिवाकर मने एवं गोंदिया जिले में अभय अग्रवाल को संपर्क अधिकारी बनाकर इस हेल्पलाईन सेवा की मोनिटरिंग आ. डॉ. फुके स्वयं कर रहे थे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि, जब भी किसी नागरिक को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता महसुस हो, तो वे भाजपा के बूथ स्तर से लेकर ऊपर के पदाधिकारियों के मोबाइल पर संपर्क कर सहायता ले सकता है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.