Published On : Thu, Apr 23rd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया : काल बनकर दौड़ा टिप्पर: मां-बेटे की मौके पर मौत, बाल-बाल बचा पति

Advertisement

गोंदिया जिले के तिरोड़ा क्षेत्र में गुरुवार 23 अप्रेल की शाम उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार टिप्पर ने एक हंसते-खेलते परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। सुकड़ी नाका क्षेत्र में हुए इस भीषण सड़क हादसे में एक महिला और मासूम बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंजर इतना खौफनाक था कि देखने वालों की रूह कांप गई।

रफ्तार का कहर , छीनी दो जिंदगियां

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हादसा शाम करीब 4:45 बजे का है। कासा (काटी-बिरसोला) निवासी कमाउस धर्मदास चौधरी यह अपनी पत्नी हंसलता (35 वर्ष) और बेटे तन्मय (9 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल (क्रमांक MH35 AV 4102) पर सवार होकर जा रहे थे , इसी दौरान पीछे से आ रहे एक काल बने तेज रफ्तार टिप्पर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां-बेटा सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मदद के बजाय भाग निकला ‘कातिल’ चालक

Advertisement

हादसे के बाद मानवता को शर्मसार करते हुए टिप्पर चालक रुकने के बजाय वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर उस ‘भगोड़े’ वाहन की तलाश कर रही है। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चला रहे कमाउस चौधरी को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन अपनी आंखों के सामने पत्नी और बच्चे को खोने के सदमे ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है।

फरार टिप्पर चालक को पकड़ने के लिए नाकाबंदी

घटित सड़क हादसे पर तिरोड़ा पुलिस प्रशासन ने प्रतिक्रिया देते कहा-हादसा बेहद हृदयविदारक था , सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शवों का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी गई है। फरार टिप्पर और उसके चालक को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी गई है, वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

बहरहाल तिरोड़ा पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। स्थानीय नागरिकों में भारी वाहनों की बेकाबू रफ्तार को लेकर काफी रोष देखा जा रहा है।

रवि आर्य

Advertisement
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है वसूली?

FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews #KisanAndolan

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges