Published On : Tue, Jan 13th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: 60 लाख और ज़मीन हड़पने का लालच हावी… ससुर ने दी बहु के हत्या की सुपारी

साजिश का ‘एक्सीडेंट’ प्लान बेपर्दा… बहू को खत्म करने निकला ससुर फरार , एक अन्य गिरफ्तार
Advertisement

strong>गोंदिया । जिले के गोरेगांव तहसील में घटित सड़क दुर्घटना के एक सनसनीखेज खुलासे ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया , सामने आया वो सच, जिसने पुलिस को भी दंग कर दिया । LIC जीवन बीमा के 60 लाख रुपये और जमीन हड़पने के लालच में ससुर ने ही रची दी बहू की हत्या की साजिश।
बहू को रास्ते से हटाने के लिए हादसे की स्क्रिप्ट तैयार हो गई चारपहिया वाहन से जानलेवा टक्कर मारी… लेकिन किस्मत ने साथ दिया , बहू और उसके पिता की जिंदगी बच गई।

दुर्घटना के पर्दे के पीछे छुपा था मर्डर प्लान

मामला कुछ यूं है कि – गोरेगांव तहसील के ग्राम गिधाड़ी निवासी 23 वर्षीय फरियादी महिला यह 14 नवंबर 2025 को अपने पिता के साथ दुपहिया क्रमांक MH-35/ AN -4294 पर सवार होकर गोंदिया कोर्ट पेशी पर आई थी।

कोर्ट का काम निपटाने के बाद दोनों मोपेड पर सवार होकर ग्रह ग्राम गिधाड़ी की ओर जा रहे थे इसी दौरान गिधाड़ी से महसगांव जाने वाले मार्ग पर घोटी नाले के पास पीछे से आ रहे एक नीले रंग के चार चक्का वाहन ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर दे मारी जिससे फरियादी महिला सड़क पर गिरी और उसके हाथ , पैर , सिर और कमर में गंभीर चोटें आई जबकि उसके पिता के भी हाथ पैर में चोटें आई तथा मोपेड गाड़ी भी टूट-फूट हो गई।

Advertisement

पहले इसे साधारण सड़क दुर्घटना मानकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गोरेगांव थाने में अपराध क्रमांक 660 / 25 के धारा 281, 125 (अ) 324 (4) सहकलम 184 , 134 (अ) मोटर वाहन कायदा के तहत मामला दर्ज कर किया गया।

सड़क हादसे के पीछे छुपे मर्डर प्लान का पुलिस ने खोला राज़

लेकिन यहीं से शुरू हुई पुलिस की गुप्त जांच ने तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और गुप्त सूचना से खोला सारा खेल ।
महिला के पति की मौत के बाद मिलने वाले एलआईसी के 60 लाख और जमीन पर नज़र थी
इसी लालच में ससुर चुड़ामन कटरे ने बहू को खत्म कर पैसे और जमीन हथियाने की कोशिश के तहत साजिश रची और इसके लिए 3 लाख रुपये की सुपारी देकर, सड़क हादसे जैसा मामला दिखाने की प्लानिंग की गई और आरोपीयों ने मोपेड को टक्कर मार कर, सड़क हादसा करवाया।


अब पुलिस ने एक्शन लेते हुए
एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि फरार आरोपी ससुर की तलाश जारी है।
अब साजिश की पुष्टि होने पर धारा 109 व 61(2) और जोड़ी गई है।
इस पूरी जांच का नेतृत्व जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, एसडीपीओ प्रमोद मडामे और थानेदार रामेश्वर पिपरेवार के मार्गदर्शन में किया गया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.