Published On : Tue, Sep 8th, 2020

गोंदिया: नक्सल इलाकों के 46 शिक्षित युवाओं को मिला रोजगार

Advertisement

2 बसों में बिठाकर दिखाई हरी झंडी , पुणे के लिए रवाना

गोंदिया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवा नक्सलियों के प्रभाव में ना आएं इसलिए उन्हें कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित कर उन्हें पूरक व्यवसाय व नौकरी के लिए स्वावलंबी बनाया जा रहा है।

इसी दिशा में जिला पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे तथा अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी की संकल्पना से जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के सुशिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हों इस दृष्टिकोण से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत यशस्वी ग्रुप , पुणे यहां 46 युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

Advertisement

21 अगस्त 2020 को 29 तथा 5 सितंबर 2020 को 17 ऐसे 46 युवाओं के लिए पुणे जाने हेतु निजी ट्रैवल्स बस की व्यवस्था की गई।

उप पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे ने जिले के युवाओं से अपील जारी करते हुए कहा कि- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के शिक्षित युवाओं और अन्य नागरिकों को नक्सलवाद की गलत धारणाओं का शिकार हुए बिना रोजगार के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए और अपने जीवन को उज्जवल और आसान बनाना चाहिए तथा सरकार की मुख्य धारा के प्रवाह से जुड़ने के लिए वे आगे आएं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.