Published On : Tue, Sep 8th, 2020

वाडी नगरपरिषद व ग्रामीण क्षेत्र के 3485 नागरिको के करोना स्वेब की जांच,375 रुग्ण पॉझिटिव्ह

Advertisement

अब तक 6 की मृत्यू,होम कोरणटाईन की संख्या मे वृद्धी!

वाडी( सं) वाडी नगरपरिषद सह डिफेन्स,आठवा मैल व ग्रामीण क्षेत्र मे करोना का प्रभाव बढता ही जा रहा हैं!वाडी नगरपरिषद प्रशासन व व्याहाड का स्वास्थ विभाग प्रामाणिकता से लगातार प्रयास कर प्रतिबन्ध व जांच कार्यवाही मे जुटा हुवा हैं!

प्राप्त जाणकारी के अनुसार व्याहाड स्वास्थ केंद्र दवारा वाडी के जी प शाला मे संशयित करोना रुग्ण,आदी के लिये करोना स्वेब नमुना ऐनटीजन जांच केंद्र का प्रारंभ किया.वाडी नप के मुख्याधिकारी जुम्मा प्यारेवाले के मार्गदर्शन मे स्वास्थ निरीक्षक धनंजय गोतमारे व टीम यंहा उचित सहकार्य हेतू प्रतिदिन कार्यरत रहती हैं.इस केंद्र पर तहसील वैद्यकीय अधिकारी डॉ.सचिन हेमके के मार्गदर्शन मे मेडिकल ऑफिसर डॉ.सोनाली बाके के नेतृत्व मे उनके टीम सदस्य डॉ.सुषमा धुर्वे,डॉ.वैद्य,अधिकारी व कर्मचारी मधुकर माकडे,अमोल शिंदे,प्रतीक्षा भैसारे,दीक्षा मेश्राम,शीतल रामटेके,वृंदा रंगारी ने अब तक 3485 नागरिको की करोना स्वेब जांच की हैं.जीसमे 375 नागरिक कोविद पॉझिटिव्ह पाये गये .उचित उपचार हेतू 140 रुगणो को अब तक नागपूर शासकीय उपचार केंद्रमे रेफर किया गया.100 से अधिक रुगणो को होम कोरिटाईन कर उन्हे उपचार दिये गये.अभी तक 80 प्रतिशत से अधिक रुग्ण की उपचार पसचयात घर वापसी हुई हैं.इस दरम्यान अभी तक 5 करोना ग्रस्तो का निधन हुवा हैं.अभी रविवार को दौलतवाडी निवासी एक जेष्ठ नागरिक की भि करोना से मेडिकल मे मृत्यू होणे की सूचना प्राप्त हुई.जीससे अब मृत्यूको की संख्या 6 पर पहूंच गई हैं.

व्याहाड की स्वास्थ अधिकारी डॉ.सोनाली बाके ने बताया की सम्पर्क क्षेत्र बढणे से व लॉकडावून मे शिथिलता आने से नागरिक व्यवहार करणे हेतू बडी संख्या मे निकलने से करोना बाधितो की संख्या मे वृद्धी हुई हैं.नगरपरिषद स्वास्थ विभाग के अनुसार अब पॉझिटिव्ह रुग्ण के केवल घर को सील किया जाता हैं!60 अधिक रुगणो के घर को वर्तमान स्थिती मे सील किया गया हैं.तथा जिनका कालावधी पूर्ण हुवा उनके घरो के सील खोल दिये गये हैं.

Advertisement

खास बात यह हैं प्रारंभ मे सील के बाद घर व परिसर को जो सुरक्षा प्रदान की जाती थि वह वर्तमान मे कही भि नजर नही आ रही हैं.कयोंकी वाडी पुलिस के पास भि इतना मनुष्य संसाधन उपलब्ध नही हैं,वही वाडी पुलिस के 3 कर्मचारी भि करोना बाधीत होणे की खबर से पुलिस अधिकरी-कर्मचारी भि सतर्क होकर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं.बढते करोना के प्रभाव को प्रतिबन्ध हेतू नागरिको के सहकार्य की भि अत्यन्त आवशकता महसुस की जा रही हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.