Published On : Wed, Oct 21st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया में 40 लाख की चोरी , माल छुपाया इंदौर की ससुराल में , 26 तोला सोना जब्त , शातिर चोर फरार

LCB का अंतरराज्यीय एक्शन , सास की काली पोटली से निकला 40 लाख का सोना
Advertisement

गोंदिया में 40 लाख की चोरी , माल छुपाया इंदौर की ससुराल में , 26 तोला सोना जब्त , शातिर चोर फरारगोंदिया। गोंदिया शहर के पॉश इलाके सिविल लाइन में हुई सनसनीखेज बड़ी चोरी की वारदात का गोंदिया पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने फिल्मी अंदाज में पर्दाफाश कर दिया है। शातिर चोरों ने बंद मकान से 40 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ किया था और माल को ठिकाने लगाने मध्य प्रदेश स्थित अपनी ससुराल जा पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस के तकनीकी जाल के आगे चोरों की चालाकी नहीं टिकी। गोंदिया पुलिस ने सीधे इंदौर के देव-गुराड़िया में दबिश देकर आरोपी की सास के पास से 26 तोले सोना और चांदी का सिक्का बरामद कर लिया है।

​ताला टूटा, पुलिस ने राजस्थान के गिरोह को घेरा

वारदात 14 से 15 अक्टूबर के दरम्यान सिविल लाइन निवासी अमोल श्रीराम मुंगमोडे के घर हुई थी, जब परिवार बाहर गया हुआ था। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर दो सोने की कंगन , एक सोने का रानी हार , एक सोने का मनी हार , एक सोने का गोप (लॉकेट सहित ) ,एक सोने का मंगलसूत्र , एक सोने का सिक्का (कॉइन ) , एक सोने की अंगूठी इस तरह कुल 26 तोले सोने के जेवरात और एक चांदी का सिक्का उड़ा लिए थे। एसपी गोरख भामरे के निर्देश पर जब डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स ने मौका-ए-वारदात की पड़ताल की, तो तार राजस्थान (उदयपुर) के रिकॉर्डेड अंतरराज्यीय चोर लाखन सिंह से जुड़े।

गोंदिया में 40 लाख की चोरी , माल छुपाया इंदौर की ससुराल में , 26 तोला सोना जब्त , शातिर चोर फरार​ससुराल में रेड, चोर भागे पर ‘माल’ नहीं बचा पाए

तकनीकी सर्विलांस से खुलासा हुआ कि आरोपी चोरी के तुरंत बाद इंदौर में अपनी ससुराल में छिपा हुआ है। एलसीबी प्रभारी रेवचंद सिंगनजुड़े के नेतृत्व में टीम ने 17 अक्टूबर को इंदौर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ घेराबंदी की। भनक लगते ही मुख्य आरोपी लाखन सिंह और उसका साथी दिलीप सिंह भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो सास बलवीर कौर सिंह के पास रखी एक काली पोटली से 26 तोले सोने के रानी हार, कंगन, मंगलसूत्र और अंगूठियां बरामद हो गईं।

Advertisement

​पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपियों की तलाश में टीमें रवाना कर दी गई हैं और जल्द ही दोनों सलाखों के पीछे पहुंचेंगे। इस कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे , अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुड़े , सपोनि पुलिस अमरजीत खाड़े ,अभिषेक जंगमवार सहित एलसीबी टीम अंजाम दी गई।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.