Published On : Wed, Jul 22nd, 2020

गोंदिया: 208 ने कोरोना से जीती जंग , लगाया दोहरा शतक

Advertisement

गोंदिया– कुछ कर गुजरने का जज़्बा रखते हुए हिम्मत नहीं हारी और कोरोना को हरा दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं गोंदिया जिले के उन 208 दिलेर लोगों की जिन्होंने हिम्मत , हौसले , नियमित व्यायाम , बेहतर जीवन चर्या ओर काढ़ा , दवा के दम पर कोरोना को हराकर अब कोरोना संक्रमण मुक्त है।

खतरनाक वायरस की चपेट में आए जिले के 208 व्यक्ति जब रिपोर्ट में पॉजीटिव पाए गए तो उस वक्त घबरा गए थे उनके परिजन भी कुछ हो ना जाए ? इस बात को लेकर चिंतित थे।

जबकि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी देखी लिहाजा हौसला दिया कि चिंता मत करो जल्दी स्वस्थ होकर घर लौटोगे। उपचार कर रहे डॉक्टरों ने जो भी सलाह और सुझाव बताएं इन 208 ने उन पर अमल किया और अब कोरोना पर जीत हासिल करने में कामयाब हुए हैं।

एक्टिव केस की संख्या मात्र 21
मंगलवार 21 जुलाई को 9 मरीज कोरोना मुक्त होकर घर लौटे जिनमें एक गोंदिया तहसील का और 8 तिरोड़ा तहसील के निवासी हैं ।

Advertisement

वही आज एक व्यक्ति कोरोना बाधित पाया गया पॉजिटिव व्यक्ति रत्नागिरी जिले से गोंदिया आया था अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 235 पर पहुंच गया है जिनमें रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आने वाले व्यक्ति की संख्या 5 हैं।

जिले में अब 208 के स्वस्थ होकर घर लौट जाने के बाद एक्टिव केस की संख्या 21 रह गई है जो कि एक सुखद समाचार है ।

अब तक 7321 लोगों के स्वैब के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे गए के जिनमें 6983 की रिपोर्ट नेगेटिव रही ओर 235 पॉजिटिव पाए गए , 13 के नमूनों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है जबकि 87 की रिपोर्ट में अनिश्चितता बनी हुई है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.