Published On : Wed, Jan 15th, 2020

गिट्टीखदान चौक पर स्टार बस की टक्कर में तीन यात्री हुए घायल 

Advertisement

नागपुर– काटोल रोड के गिट्टीखदान चौक में सुबह स्टार बस ने एक फॉर्चूनर कार को टक्कर मार दी और बस डिवाइडर पर लगे टॉवर से टकरा गई। 

इस दुर्घटना में बस में बैठे 3 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जहां यह हादसा हुआ। वहां से बोरगांव के लिए रास्ता जाता है और इस चौक में काफी दुकानें है। दिनभर यहां काफी भीड़ रहती है। 

जिसके कारण बड़ी दुर्घटना होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। कुछ साल पहले इसी चौक में सिग्नल भी शुरू हुआ है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस कभी भी इस सिग्नल पर मौजूद नहीं रहने की वजह से वाहनचालक सिग्नल का पालन नहीं करते है। 

इससे पहले भी यहां पर कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है। जानकारी के अनुसार सुबह हुए हादसे में घायलों को हॉस्पिटल भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.