Published On : Mon, Aug 27th, 2018

गिट्टीखदान थाना क्षेत्र : पूर्व पार्षद के बेटे पर जानलेवा हमला

Representational Pic

नागपुर: गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में टीवी टावर परिसर में रविवार की शाम 2 युवकों ने पूर्व पार्षद के बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया. जख्मी आईबीएम रोड निवासी आलोक चंदू वड़े (25) बताया गया. आलोक पूर्व पार्षद शशिकला वड़े का बेटा है.

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम 5.30 बजे के दौरान आलोक का बस्ती में रहने वाले राजा और सतीश नामक युवक से विवाद हुआ था. उस समय तो बीचबचाव करने से मामला शांत हो गया. शाम 7.30 बजे के दौरान दोनों युवक आलोक के घर पर गए. उसे बातचीत करने के लिए बुलाया. अपने साथ टीवी टावर परिसर में ले गए. वहां दोबारा आलोक और दोनों युवकों की मारपीट शुरू हो गई. आलोक जमीन पर गिर गया. इसी दौरान दोनों ने युवकों ने उसके सिर पर पत्थर से 3 से 4 वार किए. वह वहीं बेहोश होकर गिर गया.

दोनों युवक फरार हो गए. उसे उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया. बाद में निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया. खबर मिलते ही थानेदार विनोद चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे. आलोक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

Gold Rate
June 01- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 156,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,62,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है. शशिकला के बेटे पर हमला होने की खबर से बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे. शशिकला पहले भाजपा से पार्षद थीं. 2012 के चुनाव में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges