Published On : Mon, Aug 27th, 2018

ड्राइवर ने लगाया 2.40 लाख का चूना

Fraud

नागपुर: मालिक के एटीएम कार्ड से रुपए निकालकर ड्राइवर ने ट्रांसपोर्टर को 2.40 लाख का चूना लगा दिया. पुलिस ने शैलेषनगर, वाठोडा रिंग रोड निवासी उमाकांत विट्ठल मेटे (34) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

आरोपी अजनी हाउसिंग सोसाइटी, सुदर्शननगर निवासी प्रदीप उर्फ प्रकाश महादेव रंधई (25) बताया गया. प्रदीप लंबे समय से उमाकांत के यहां बतौर ड्राइवर का काम कर रहा था और विश्वासु था. ट्रिप के दौरान उसे पैसों की जरूरत पड़ेगी इसीलिए उमाकांत ने अपना एटीएम कार्ड प्रदीप को दिया था.

Gold Rate
June 01- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 156,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,62,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शनिवार को प्रदीप ने उमाकांत के खाते से एटीएम द्वारा 3 बार 80,000 रुपये निकाले और भाग निकला. उमकांत को बैंक से रुपए निकाले जाने के मैसेज मिलने पर हेराफेरी का पता चला.

उन्होंने मामले की शिकायत हुड़केश्वर पुलिस से की. पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges