Published On : Sat, May 20th, 2017

छात्रा ने काटा स्वामी का प्राइवेट पार्ट

Advertisement

केरल में एक 23 वर्षीय कानून की छात्रा ने एक स्वामी का प्राइवेट पार्ट काट डाला. स्वामी गणेशानंद उर्फ हरि स्वामी पिछले आठ साल से छात्रा का यौन शोषण कर रहा था. कोल्लम में पनमाना आश्रम का स्वामी पीड़िता की मां से मिलने के बहाने आता और उसका रेप किया करता था. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, केरल के कोल्लम में स्थित पनमाना आश्रम में रहने वाला स्वामी गणेशानंद पीड़िता की मां से मिलने उसके घर आया करता था. पीड़िता का आरोप है कि 16 साल की उम्र से स्वामी उसका रेप कर रहा है. वह पिछले आठ से इस दंश को झेल रहा है. बीती रात स्वामी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी.

उसने धारदार हथियार से 54 वर्षीय स्वामी का प्राइवेट पार्ट काट डाला. उसके बाद पुलिस को फोन करके इसकी सूचना दी. पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि आरोपी का 90 फीसदी प्राइवेट पार्ट कट चुका है. डॉक्टरों की टीम ने प्लास्टिक सर्जरी की है, ताकि खून को रोका जा सके और यूरीन पास हो सके.

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी स्वामी गणेशानंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी का इलाज चल रहा है. उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पीड़िता की मां भी इस जुर्म के बारे में जानती थी. उसे भी हिरासत में लिया गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.