Published On : Wed, Nov 12th, 2014

यवतमाल : 11 वर्षो से नोंचता रहा, शादी तोड़ी, ब्ल्यू फिल्म निकालकर किया ब्लैक मेल

Advertisement


यवतमाल।
एक युवती को शादी का लालच देकर 11 वर्षों तक वह उसे नोंचता रहा. जब बात उसके गले तक आ गई तो उसने एक निर्जन स्थान पर उसे बुलाकर उसकी ब्ल्यू फिल्म निकालकर वॉट्सअप और फेसबुक पर ड़ालने की धमकी देकर उसे फिर से मजबूर करता रहा. वह 9 माह पहले सिटी थाना यवतमाल पहुंची. मगर थानेदार ने शिकायत नहीं ली थी. जिससे यह आरोपी उसपर और अत्याचार करता रहा. यह फिल्मी स्टोरी नहीं है, तो यवतमाल में घटी एक हकीकत के रूप में सामने आयी है.

एक 27 वर्षिय युवती का जीवन बर्बाद करने का मामला उजागर हुआ है. उसकी बसी-बसाई जिंदगी बर्बाद की, बाद में ब्ल्यू फिल्म निकालकर वॉट्सअप या फेसबुक पर ड़ालने की धमकी देकर बार-बार उसका वह शोषण करता रहा है. यह घटना स्थानीय एक पीडि़ता के साथ घटी है. उसने आज शहर थाने में घटना की शिकायत दी है. आरोपी अकोला के बालापुर के उरड़ (भगतपुरी) का निवासी 30 वर्षीय संजय श्रावण भोजने है. 2003 से वह इस युवती को शादी का लालच देकर बार-बार अत्याचार करता रहा. इस युवती को देखने के लिए 2007 से महेमान आने लगे तब उसने शादी की तो मैं आत्महत्या कर लूंगा, ऐसी धमकी दी. मगर परिजनों ने 1 मई 2008 को उसकी शादी उत्तम सिरसाट के साथ कर दी. उसके बाद भी उसने पिछा न छोड़ते हुए शादी तोड़ दी. बाद में वह शेगाव, औरंगाबाद ले जाकर अत्याचार करता रहा. शादी तोडऩे के बाद पति उत्तम सिरसाट ने आत्महत्या की कोशिश भी की थी. इधर संजय इस युवती को झांसा देता रहा. कि पढ़ाई पूरी होने दें, शादी करेंगे. फरवरी 2014 में इसने लड़की को अमोलकचंद कालेज के पिछे बुलाया, वहां मोबाईल में अश्लील फिल्म निकाली. जिसे फेसबुक या वाटस्अप पर ड़ालनेे की धमकी देकर इसका शोषण करता रहा. फरवरी में यह लड़की सिटी थाने में शिकायत करने गई थी. थानेदार ने उसकी एक नहीं सुनी, जिससे इस युवती को दर्दनाक पीड़ा से गुजरना पड़ा. आज दबाव आते ही, गुनाह दर्ज कर लिया गया. इस समय भी पीडि़ता को घण्टों बैठाकर रखा गया.

Representational Pic

Representational Pic

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Feb 27th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,600/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,400/-
Silver/Kg ₹ 2,71,700 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above