Published On : Tue, Nov 25th, 2014

मौदा : बच्चों के विकास के लिए बालउद्यानों की जरुरत – व्ही. थंगापांडियन

Advertisement

NTPC.
मौदा (नागपुर)। बचपन में बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होना आवश्यक है और बच्चों के सर्वांगिण विकास के लिए परिसर में बाल उद्यान की आवश्यकता है. ऐसा मत मौदा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के जनरल मॅनेजर व्ही. थंगापांडियन ने स्थानीय परियोजना वसाहत उत्कर्ष नगर के बालउद्यान के लोकार्पण करते हुए व्यक्त किया.

NTPC
बालउद्यान का उद्घाटन समृद्धि लेडीज क्लब की अध्यक्षा देवही थंगापांडियन के हांथों किया गया. एन.टी.पी.सी. परिसर में कुल 200 परिवार रह रहे है. सभी परियोजना कर्मचारी है, इसी साल स्कूल खोली गयी शिक्षण के साथ खेल महत्वपूर्ण है. इसमें झुले, सिसो और बाकी खेल खेलने की सहुलित करने से बच्चों को बालदिन का तोफहा मिला है.

परियोजना प्रबंधक थंगापांडियम ने बालउद्यान के लिए विशेष सहकार्य करके बच्चों के स्वाधीन किया। परियोजना परिसर में उनकी तारीफ हो रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.