Published On : Tue, Nov 25th, 2014

यवतमाल : 2 हजार की रिश्वत मांगनेवाले भूमापक, सहायक भूमापक पर मामला दर्ज

Advertisement


यवतमाल एसीबी दल की कार्रवाई

यवतमाल। पांढरकवड़ा के उपअधिक्षक भूमि अभिलेख कार्यालय के भूमापक गिरीधर वसंतराव आत्राम, सहायक भूमापक गुलाब  भिमराव मडावी ने शिकायतकर्ता की खेतजमीन की मोजणी शिट बनाकर देने के लिए 2 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी. इस मामले में शिकायतकर्ता ने यवतमाल के रिश्वत प्रतिबंधक ब्यूरो को शिकायत दी थी. पांढरकवड़ा पुलिस ने इन दोनों कर्मियों के खिलाफ रिश्वत प्रतिबंधक कानून 7 के तहत गुनाह दर्ज किए है.

यह कार्रवाई डीवाईएसपी सतिश देशमुख, पीआई नितिन लेव्हरकर, नंदकुमार जामकर, अरुण गिरी , प्रकाश शेंडे, अमोल मह , निलेश पखाले, गजानन राठोड़,
शैलेश ढोणे, अमित जोशी, नरेंद्र इंगोले, सुधाकर मेश्राम, अनिल राजकुमार, भारत चिरडे, किरण खेडकर, विशाल धलवार आदि ने की है.

Money Bribe

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.