Published On : Wed, Feb 7th, 2018

गणेशपेठ की स्व.साखले गुरूजी उच्च प्राथमिक शाला में जल्द शुरू होगा कंपाउंड का काम

Advertisement


नागपुर: गणेशपेठ की स्व.साखले गुरूजी उच्च प्राथमिक शाला की अव्यस्थाओं के बारे में ‘नागपुर टुडे’ ने सोमवार को खबर प्रकाशित की थी. जिसमें प्रमुखता से स्कूल की समस्या को दिखाने का प्रयास किया गया था. स्कूल की दीवार टूटने की वजह से आसपास के लोग स्कूल परिसर में आते हैं और अपने काम के लिए इस स्कूल ग्राउंड का उपयोग करते हैं.

स्कूल ग्राउंड में ही आसपास के लड़के आकर क्रिकेट खेलते हैं. जिसके कारण भी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षिकाओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्कूल के गेट पर ताला लगाने के बाद भी उसका ताला तोड़ दिया जाता है और रात के समय स्कूल कंपाउंड में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है.

इस पूरी समस्या को लेकर हमने जब प्रभाग की नगरसेविका हर्षला साबले से बात की तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अभी उस स्कूल की दीवार का कोटेशन मंजूरी के लिए मनपा में दिया गया है. दीवार की फाइल बन चुकी है. इस महीने वर्कऑर्डर निकलने के बाद जल्द ही काम शुरू किया जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.