Published On : Wed, Feb 7th, 2018

प्र‍ियंका का खुलासा- अमेर‍िका में की डेट‍िंग पर अब एक साल से स‍िंगल हूं

Advertisement

Priyanka Chopra
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इनदिनों हॉलिवुड में जलवे बिखेर रही हैं। इस बीच उनके रिलेशनशिप, शादी को लेकर भी अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर चर्चा होती रहती है। अब तक उनका नाम बॉलिवुड ऐक्टर्स अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान तक से जुड़ चुका है लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने रिलेशन को लेकर कॉमेंट किया।

शादी करने में यकीन करती हूं। मैं एक सीरियस रिलेशनशिप में थी लेकिन इस बात को तकरीबन एक साल हो गया है और तभी से मैं सिंगल हूं।’

प्रियंका ने कहा, ‘मैं कई लोगों से मिली और कई लोगों के साथ हैंगआउट करती हूं। मैं लोगों को मौका देती हूं कि वे मुझे इम्प्रेस करें लेकिन अब तक मुझे कोई समझ नहीं आया।’ उन्होंने आगे यह भी कहा, ‘ऐसा नहीं है कि मेरे आसपास अच्छे लड़के नहीं हैं पर बात सिर्फ इतनी है कि मैं किसी को डेट करने के मूड में नहीं हूं और दोबारा से लक नहीं आजमाना चाहती हूं।’

प्रियंका के मुताबिक, ‘मैं काफी लंबे समय बाद सिंगल हुई हूं। मुझे बहुत सारा अटेंशन मिलता है लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि इसके साथ क्या करूं। हां, मुझे यह सब पसंद है।’

इस दौरान जब प्रियंका से पूछा गया कि ‘क्वांटिको’ के को-स्टार्स को आपने डेट नहीं किया तो उन्होंने कहा कि को-स्टार्स को नहीं क्योंकि वे सब शादीशुदा हैं। वहीं यह पूछने पर कि आपने अमेरिका में किसी को डेट किया तो उन्होंने कहा, ‘हां, लेकिन यह रिलेशन आगे तक नहीं चला वरना सबको पता चल ही जाता।’

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.