Published On : Thu, Oct 6th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

325 वर्ष पुराने शिव मंदिर में किए गडकरी ने माताजी के दर्शन

Advertisement

– बेलिशॉप प्राचीन शिव मंदिर में गडकरी की सदिच्छा भेट

नागपुर – बेलिशॉप रेलवे कॉलोनी कांमठी रोड, नागपुर स्थित 325 वर्ष से भी अधिक पुराने शिव मंदिर में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री व नागपुर के सांसद नितिन गडकरी ने शारदीय नवरात्र उत्सव के अंतिम दिन सदिच्छा भेट देकर दुर्गा माताजी के जागृत स्थान के दर्शन किए। मंदिर आगमन पर उनका स्वागत डॉ प्रवीण डबली व प्रकाशराव (गुंडूराव) ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा शहर अध्यक्ष व विधायक प्रवीण दटके, नागपुर नागरिक बैंक के अध्यक्ष संजय भेंडे, पूर्व विधायक डॉ. मिलिंद माने, रबज्योत तुली प्रमुखता से उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंदिर सदस्य वीरेंद्र झा, शरद शर्मा, उमेश चौकसे, डॉ. प्रवीण डबली, पी. सत्याराव, प. कृष्ण मुरली पाण्डेय, जुगलकिशोर शाहू, प्रकाशराव (गुंडूराव) ,मनीष नायडू, प. राजेश दिवेदी, एस एस सी रेलवे श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी के विश्वजीत डे व अन्य सदस्य, साई सेवा समिति के सदस्य, गणपति उत्सव समिति के दीपांकर दादा, जी एन पटनायक सहित मंदिर समिति की सभी महिला सदस्य, प्रेमलाल यादव, गणेश के., रामकृष्ण पटनायक, विलास खाड़े प्रमुखता से उपस्थित थे।

Advertisement

प्राचीन शिव मंदिर में गडकरी का उत्सव समिति की ओर से माताजी की चुन्नी, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। गडकरी ने सभी सदस्यों से परिचय कर मंदिर के संबंध में जानकारी हासिल की।

डॉ. प्रवीण डबली ने मंदिर संबंधी जानकारी देते हुए मंदिर की प्राचीनता के संबंध में बताया। साथ ही यह विदर्भ का एक मात्र मंदिर है जहा वर्ष में एक बार सूर्यदेवता अपनी किरणों से शिवलिंग व रामजी का अभिषेक करते है। रामनवमी के अवसर पर उत्तर नागपुर शोभायात्रा भी इसी मंदिर से निकली जाती है । इस जानकारी से भी अवगत कराया। मंदिर का रम्य परिसर व परिसर में लगे 200 वर्ष पुराने पेड़ सहित अन्य पेड़ो की जानकारी भी उन्हें दी गई।

मंदिर परिसर में चल रहे कार्यों की गडकरी ने प्रशंसा की। महिला मंडल ने भी गुलाब के फूलों से गडकरी का स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.