Published On : Fri, Jul 20th, 2018

दूध पर बवाल, गडकरी ने सीएम, मंत्रियों के साथ की बैठक

Advertisement

नागपुर: दूध को लेकर विधान सभा में पिछले 2-3 दिनों से माहौल गर्म है. विपक्ष लगातार सरकार पर दबाव बनाए हुये था. इस बीच गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी विधान भवन पहुंचे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित अन्य मंत्रियों के साथ बैठक ली.

इसके बाद परिसर में मीडिया से चर्चा में बताया कि दूध व दूध जन्य पदार्थों के निर्यात पर किसानों को 20 फीसदी अनुदान दिया जाएगा. केंद्र सरकार ने दूध, प्याज व सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए राहत भरे फैसले लिए हैं.

प्याज के निर्यात पर 5 फीसदी व सोयाबीन के निर्यात 10 फीसदी अनुदान दिया जाएगा. दूध या दूध जन्य पदाथों के आयात पर 40 फीसदी ड्यूटी लगाई जाएगी. वर्किंग कैपिटल नियोजन के रूप में 300 करोड़ का निधि तैयार किया गया है. को-ऑपरेटिव सेक्टर को कम ब्याज पर कर्ज भी दिया जाएगा.

बागडे से भी की चर्चा
गडकरी ने विधान भवन में विधान सभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े से भी चर्चा की. गडकरी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने शक्कर मिलों व उद्योगों की स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाया था. शुगर मिल व शुगर उद्योग की हालत नाजुक है.

Advertisement

शक्कर कारखानों की स्थिति ठीक नहीं है. शक्कर की अपेक्षा इथेनाल निर्माण करने का आह्वान किया और कहा कि सरकार पूरा इथेनाल खरीदेगी. गडकरी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अन्य मंत्रियों के साथ भी बैठक की.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.