Published On : Wed, Jul 15th, 2015

गड़चिरोली : तेंदुए के हमले में वृद्ध महिला घायल

Advertisement


leopard
गड़चिरोली।
शहर के इंदिरा नगर में एक तेंदुए ने बकरियां चरा रही 60 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया. इसमें बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. उसे जिला अस्पताल लाया गया. महिला का नाम गीताबाई गणपत बताया गया है. वह हालगे इंदिरा नगर निवासी है. यह घटना मंगलवार की सुबह 10.30 बजे के करीब घटी. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गीताबाई बकरियां चराने के लिए घर से निकली थी. इंदिरनगर के स्टेडिम के पास वह बकरियां चरा रही थी. उसी दौरान पुलिया के नीचे बैठे तेंदुए ने गीताबाई पर हमला कर दिया. गीताबाईने तेंदुए के हमले से बचने का भरसक प्रयास किया. लेकिन तेंदुए ने गीताबाई के चेहरे तथा हाथ, पैर पर पंजे से वार कर दिया. जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गई. उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और से तुरंत जिला अस्पताल ले गए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.