Published On : Wed, Jul 15th, 2015

भंडारा : नहर में डूबा ट्रक चालक, मौत

Advertisement


drown in Canal
भंडारा। 
यहां के गोसीखुर्द की दायीं नहर में नहाने गए एक ट्रक चालक की गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई. यह घटना 14 जुलाई की है. हसनबाग, नागपुर निवासी समीर शेख (30) है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पवनी के तहसीलदार ने अवैध तरीके से रेती के परिवहन कर रहे 33 ट्रकों को नीलज फाटा पर रोका. उक्त सभी ट्रकों को पवनी के बस स्थानक पर ले जाया गया. इस दौरान ट्रक चालक समीर शेख अपना ट्रक बस स्थानक पर खड़ा कर गोसीखुर्द की दायीं नहर में नहाने चला गया. नहाते हुए समीर गहरे पानी में चला गया. उसे तैरना नहीं आता था, जिससे उसकी पानी में डूबकर मौत हो गई. पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया. पवनी पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.