Published On : Wed, Jun 17th, 2015

गड़चिरोली : ग्रामसेवक ने पिया जहर, मौत

Advertisement


गड़चिरोली।
जिले की आरमोरी तहसील के भाकरोंडी ग्राम पंचायत के ग्रामसेवक सुधाकर आतला ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली. यह घटना सोमवार की शाम को हुई. उनका शव कुरखेड़ा तहसील के शिरपुर गांव के जंगल में मिला. सुधाकर आतला भाकरोंडी ग्राम पंचायत में ग्रामसेवक के रूप कार्यरत था. नरचुली ग्राम पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार भी उनके पास था. 6 जून को ग्राम पंचायत में ग्रामसभा हुई थी, जिसमें आतला उपस्थित नहीं थे. भाकरोंडी ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रामसभा लेकर आतला पर 17 लाख रु. के गबन का आरोप लगाया था. हालांकि आतला ने अपना पक्ष पदाधिकारियों के समक्ष रख दियाथा. आतला कुरखेड़ा तहसील के खरमतटोला के मूल निवासी है. सूत्रों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनकी पत्नी का निधन हो गया था.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.