Published On : Wed, Jun 17th, 2015

आर्वी : व्यापारी ने लगाया किसानों को डेढ़ करोड़ का चूना

Advertisement

आर्वी (वर्धा)। डेढ़ करोड़ रुपए का कपास उधारी में खरीदकर स्थानीय व्यापारी फरार हो गया है. घटना आर्वी की है. आरोपी गणपत वार्ड निवासी वीरेंद्र संकलेचा बताया गया है. किसानों ने कृषि उपज बाजार समिति, पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेंद्र संकलेचा की देऊरवाड़ा रोड पर साईं जिनिंग नामक फैक्टरी है. उसने इस सत्र में स्थानीय किसानों से 60 हजार क्विंटल कपास खरीदी, लेकिन बाद में भुगतान का वादा कर मुकर गया. किसानों का आरोप है कि वीरेंद्र ने करीब 1.5 करोड़ रुपए का कपास खरीदा, लेकिन भुगतान किए बगैर 12 जून की रात से गायब हो गया.
Farmer

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.