
Representational Pic
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का आंकड़ा पेश कर दिया है. जीडीपी ग्रोथ पर कोरोना महामारी साफ असर दिख रहा है. वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट -7.3% फीसदी रही. जबकि चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में जीडीपी ग्रोथ रेट 1.6 फीसदी दर्ज की गई.
धीरे-धीरे स्थिति में सुधार
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक पूरे वित्त वर्ष यानी FY21 में GDP ग्रोथ रेट -7.3% रही. जबकि खुद केंद्र सरकार ने इस साल फरवरी में पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान जीडीपी में 8 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया था. यानी सरकार के अनुमान से बेहतर जीडीपी के आंकड़े सामने आए हैं.
वहीं इकोनॉमी के मोर्चे पर कोरोना संकट के बावजूद धीरे-धीरे स्थिति बेहतर हो रही है. चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 1.6 फीसदी इसका सबूत है. हालांकि कोरोना की दूसरी लहर के इकोनॉमी पर असर का सही अंदाजा तब होगा, जब आगे जून तिमाही के लिए जीडीपी के आंकड़े आएंगे.
भांडेवाडी में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने 4 साल की मासूम के साथ...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JUNE 2026 #news...
बीएसएनएल केबल चोरी रैकेट का पर्दाफाश.. #nagpurnews #crime #latestnews #newsupdate
आरटीआई में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया.. #maharashtranews #latestnews #newsupdate
42 डिग्री तापमान से जनजीवन प्रभावित ...#news #newsupdate #latestnews #vidarbha #maharashtranews
MD ड्रग्स पर पुलिस का बड़ा एक्शन बाप-बेटा गिरफ्तार..#nagpurnews #crime #mddrugs #latestnews








