Published On : Fri, Aug 17th, 2018

अनंत यात्रा पर अटल, पंचतत्व में हुए विलीन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अंतिम यात्रा पर चल पड़े हैं। हजारों की संख्या में लोग अपने प्रिय नेता को अश्रूपूर्ण विदाई दे रहे हैं। उनके अंतिम दर्शन की लालसा लिये हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर खड़े हैं। वहीं बड़ी संख्या में लोग उनके वाहन के साथ-साथ चल रहे हैं। पूरे देश से हजारों की संख्या में लोग वाजपेयी के अंतिम दर्शन करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

Gold Rate
27 Sept 2025
Gold 24 KT ₹ 1,14,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,06,100 /-
Silver/Kg ₹ 1,43,400/-
Platinum ₹ 49,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वाजपेयी का पार्थिव शरीर कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास से सुबह 11 बजे दीन दयाल मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय लाया गया। जहां बड़ी संख्या में बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी मौजूद थे।अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोग पेड़ों तक पर चढ़ गये। मुख्यालय के बाहर दो बड़े एलईडी स्क्रीन लगे हुए थे, ताकि जो अंदर नहीं जा सके वह भी वाजपेयी के अंतिम दर्शन कर सकें।

वाजपेयी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा भाजपा मुख्यालय से शुरू हो चुकी है। उनका अंतिम संस्कार यमुना के घाट पर ‘राष्ट्रीय स्मृति स्थल’ पर किया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, तमाम कैबिनेट मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, विपक्षी दलों के नेताओं और अन्य लोगों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

Advertisement
Advertisement