Published On : Wed, Jan 14th, 2015

उमरखेड : प्रतिमा अपमान के विरोध में उमरखेड में मोर्चा

Advertisement

Gor sena Morcha
उमरखेड (यवतमाल)।
बंजारा समाज के सदगुरु सेवालाल महाराज और पुर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक की प्रतिमा का बैनर लगाया गया था. बैनर की प्रतिमा का अपमान हुआ. जिससे समाज बांधवों की भावना को दुःख पहुंचा. इस घटना पर कड़ी कार्रवाई हो इसलिए तालुका की महिला और पुरुषों ने बुधवार को दोपहर को मोर्चा निकाला.

मोर्चे का नेतृत्व गोरसेना ने किया. बंजारा बांधव ने स्थानिय बाजार समिती प्रांगण से मोर्चा निकालकर तहसील प्रांगण में सभा ली. सदगुरु सेवालाल महाराज और पुर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक का अवमान हुआ. इस घटना का इस दौरान निषेध किया गया. अमड़ापुर (तांडा) और शामील समाज बांधव ने कार्रवाई की मांग का ज्ञापन उप विभागीय अधिकारी और संबंधित तहसीलदार को सौंपा.

इस दौरान गोरसेना यवतमाल जिला अध्यक्ष संजय पल्टिया, शिवलाल संगु राठोड, मारोती राठोड, सेवादास महाराज, पुजारी शेषराव और अविनाश खड़े ने मार्गदर्शन किया. मोर्चे के दौरान कोई भी अनुचित घटना न घटे इसके लिए पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया था.

प्रतिमा अपमान के विरोध में उमरखेड में मोर्चा

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.