Published On : Wed, Oct 3rd, 2018

आज से हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया र.अ. का 96 वां सालाना उर्स

Advertisement

नागपुर: सर्वधर्म समभाव के प्रतीक सूफी संत हजरत बाबा सैयद मोहम्मद ताजुद्दीन औलिया रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स ताजाबाद शरीफ उमरेड रोड में आज बुधवार 3 अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक मनाया जाएगा. उर्स में देशभर के जायरीन बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने यहां आते हैं.

उर्स के आगाज का भव्य समारोह ‘परचम कुशाई’ की रस्म सुबह 9 बजे सज्जादानशीन हजरत सैयद यूसुफ इकबाल ताजी के मार्गदर्शन में श्रीमंत पंचम राजे रघुजीराव भोसले के हाथों किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जामिया अरबिया इस्लामिया के प्रमुख, प्रसिद्ध इस्लामिक विद्धान अमीरे शरीअत मुफ्ती मोहम्मद अब्दुल कदीर खान साहब करेंगे. परचम कुशाई के बाद उर्स का उद्घाटन समारोह किया गया, जिसमें शाही मस्जिद के इमाम मौलाना अल्हाज बायजीद खान ने तिलावते कलाम पाक पेश किया.

इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि शहजादए गाजिए मिल्लत हजरत अल्लामा मौलाना सैयद मो. सुब्हानी- किबला अशरफी जिलानी, किछौछा शरीफ व हजरत अल्लामा मौलाना अहमद शाह अब्दाली- खतीब व इमाम मोहम्मदिया, मानकापुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

‘26 मोहर्रम’ यानी हजरत बाबा ताजुद्दीन की छब्बीसवीं के दिन रविवार 7 अक्तूबर को सुबह 10 बजे हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के कार्यालय से दरबारी शाही संदल निकली गई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.