Published On : Tue, Jul 28th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

पुराने विवाद में खूनी वारदात, पूर्व मकान मालिक के घर हमला

Advertisement

नागपुर: शहर में अपराध की एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एमआईडीसी थाना क्षेत्र के अमर नगर में मंगलवार सुबह पुराने विवाद के चलते एक पूर्व किरायेदार ने अपने पूर्व मकान मालिक के घर में घुसकर तलवार और चाकू से हमला कर दिया। हमले में घर आई एक महिला की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की पहचान 40 वर्षीय संगीता राजू चौधरी के रूप में हुई है। वहीं, घायल धर्मपाल सुदाम डहाट और उनकी पत्नी वनिता डहाट का अस्पताल में इलाज जारी है।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुराने विवाद ने लिया खूनी रूप

पुलिस के अनुसार, आरोपी रोशन नीलकंठ तराळ करीब एक वर्ष पहले कुछ महीनों तक डहाट दंपती के मकान में किराए पर रहता था। उस दौरान तेज आवाज में रेडियो बजाने और अन्य बातों को लेकर मकान मालिक उसे अक्सर टोकते थे। इसी बात की रंजिश आरोपी के मन में बनी हुई थी।

Advertisement

मंगलवार सुबह करीब 9 बजे आरोपी तलवार और चाकू लेकर डहाट के घर पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। उसने पहले धर्मपाल डहाट पर तलवार से वार किया, जिसमें बचाव करते समय उनके हाथ की उंगलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद आरोपी ने वनिता डहाट पर भी चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

मेहमान महिला बनी हमले का शिकार

हमले के दौरान घर में मेहमान के रूप में आईं संगीता चौधरी रसोई से बाहर निकलीं। आरोपी ने उन पर भी तलवार से हमला कर दिया। गले पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संगीता का आरोपी से किसी प्रकार का विवाद नहीं था।

घटना के बाद सोफे पर बैठा मिला आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के भीतर ही सोफे पर बैठ गया। स्थानीय युवकों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर एमआईडीसी पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा तोड़कर आरोपी को हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.