Published On : Mon, Nov 24th, 2014

गड़चिरोली : वन आधारित उद्योग प्रारंभ कर रोजगार दिलाएंगे : मुख्यमंत्री

Advertisement

 
प्रथम नगरागमन पर अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने फडणवीस ने दिया आश्वासन

CM in Gadchiroli  (1)
गड़चिरोली।
पर्यावरण संतुलन में वनों का असाधारण महत्व है. वृक्षों से समृद्ध गड़चिरोली जिले में वन आधारित उद्योग शुरू कर स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने सरकार तत्पर रहेगी. मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने यह बात कही.

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रथम बार गड़चिरोली के आदिवासी बहुल दुर्गम जिले का 24 नवम्बर को उन्होंने दौरा किया. इस दौरान उन्होंने लघु उद्योगों को भेंट देने के साथ ही जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में भी अपनी उपस्थिति दर्शायी. वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय कुरखेड़ा स्थित अगरबत्ती प्रकल्प का मुआयना किया. इस अवसर पर विभागीय आयुक्त अनूप कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव प्रवीण सिंह परदेसी, जिलाधिकारी रणजीत कुमार, विधायक कृष्णा गजबे, गड़चिरोली के मुख्य वनसंरक्षक टी.एस. के. रेड्डी, वडसा उपवनसंरक्षक एम.ए. रेड्डी की प्रमुखता से मौजूद थे.

CM in Gadchiroli
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगरबत्ती की ज्यादा से ज्यादा निर्माण जिले में होनी चाहिए. इसके लिए यूनिटें निर्माण करने के लिए हम प्रयत्नशील रहेंगे. वन संतुलन रखनेवाले जिले का हम निश्चित रूप में मदद करेंगे. वहीं मुख्यमंत्री ने पिछले दो वर्ष से अगरबत्ती प्रकल्प में काम कर रहे गोठणगांव के संदीप कमरू की आस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की. इस अवसर पर प्रदर्शनी के स्टॉल्स का भी निरीक्षण किया. महुआ फूल से तैयार की गई शरबत, अमरूद, कुसुम, करंज, महुआ का तेल, राख से तैयार की गई ईंट, पलस पान से तैयार की गई प्लेट, केरसुणी, बांस से तैयार की गई वस्तुओं का निरीक्षण किया. वन व्यवस्थापन के संयुक्त तत्वावधान में उत्कृष्ट कार्य करने कोंढाला के समिति के नितिन राऊत, टेंभणी के प्रमोद सहारे व उसेगांव के राजहंस बोदेले ने सम्पूर्ण जानकारी मुख्यमंत्री को दी. मुख्यमंत्री ने समूचे कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की.

CM in Gadchiroli  (3)
अच्छी स्वास्थ्य सेवा के लिए सरकार कटिबद्ध

उधर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य सुदृढ़ व बढय़ा होने का मतलब राज्य व देश का स्वास्थ्य उत्तम है. इसलिए गड़चिरोली जैसे आदिवासी व दुर्गम क्षेत्र के लोग को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए सरकार कटिबद्ध है. कुरखेड़ा तालुका के देऊलगांव के प्राथमिक आरोग्य केन्द्र में पहुंच यह बात कही.

Advertisement

CM in Gadchiroli

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.