Published On : Mon, Nov 24th, 2014

बुलढाणा : विधायक हर्षवर्धन सपकाल पर हमला

Advertisement


MLA Harshwardhan Sapkal
बुलढाणा।
मोताला में आयोजित एक रैली में विधायक हर्षवर्धन सापकाल को एक व्यक्ति ने लकड़ी से हमला कर जख्मी किया है. यह घटना आज शाम 6:00 बजे के करीब मोताला तालुका के कोथली में हुई. इस घटना से गांव परिसर में खलबली मची है.

अधिक जानकारी के अनुसार कांग्रेस के विधायक हर्षवर्धन सपकाल की मोताला तालुका के कोथली में विजयी रैली निकाली गई थी. आज शाम 6:00 बजे कार्यक्रम को शुरुवात हुई. इस दौरान रैली में ‘हर्षवर्धन आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ है’ ऐसे नारेबाजी की गई थी. उक्त रैली बौद्ध वाङा के सामने से जाते दौरान ही गांव के एक धुरंदर नाम के व्यक्ति ने नारेबाजी को विरोध जताया. इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की. मारपीट की जानकारी मिलते ही कुछ पिछड़े वर्ग के युवकों ने घटनस्थल पर जाकर कांग्रेस के कार्यकर्तों के साथ मारपीट शुरू की. उसके बाद धुरंधर नाम के व्यक्ति ने लकड़ी से विधायक सपकाल के सिर पर वार कर जख्मी कर दिया. इस घटना से गांव परिसर में खलबली मची है. इस घाटन के संदर्भ में उनके स्विय सहायक राजू केने से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि, रैली के दौरान दोनों में विवाद शुरू था. यह विवाद छुड़ाते समय सपकाल जख्मी हुए. इस घटन की जानकरी मिलते ही बोराखेडी पुलिस ने गाव में जाकर तणाव पूर्ण परिस्थिति पर काबू पा लिया है. खबर लिखे जाने तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.