Published On : Fri, Jul 6th, 2018

पहली ही जोरदार बारिश ने खोली मनपा की पोल, ज्यादातर प्रभागों में लोगों के घरों में घुसा पानी

Advertisement

नागपुर – नागपुर शहर में पहली ही मूसलधार बारिश ने महानगर पालिका के बड़े बड़े दावों की पोल खोल कर रख दी है. लगातार हो रही बारिश की वजह से नागपुर शहर के ज्यादातर प्रभागों में पानी भर गया है. एयरपोर्ट के भीतर, गोरेवाड़ा, सिविल लाईन, सुरेन्द्रगढ़, गिट्टीखदान, सदर, छावनी, गड्डीगोदाम, हिंगना,गोधनी, झिंगाबाई टाकली, मानवसेवा नगर इस तरह से शहर के ज्यादातर प्रभागों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है. महानगर पालिका की ओर से पानी की निकासी के दावे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन एक ही जोरदार बारिश में मनपा की पोल खुल जाती है.

शहर के ज्यादातर नगरसेवकों ने अपने प्रभागों में नालियों की सफाई नहीं करवाई है. जिसके कारण बारिश का पानी शहर की सड़कों और लोगों के घरों में घुस गया. लोगों के घरों में पानी घुस जाने की वजह से ज्यादातर लोग अपने घरों से पानी निकालते हुए दिखाई दिए. प्रभाग 12 में लोगों के घरों में पानी घुसने की वजह से लोगों ने मनपा को तो जमकर कोसा साथ ही अपने प्रभाग के नगरसेवकों पर भी नाराजगी जाहिर की. बारिश का ज्यादतर असर शहर की झोपड़पट्टियों में देखने को मिला जहां पर लोगों का काफी नुक्सान हुआ है. शहर में कई घर, कार पानी में डूबे हुए नजर आए.

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #crimenews

बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha #nagpurnews

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday #news

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi  #vidarbhanews #nagpurnews #nagpur

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges