Published On : Mon, Jul 29th, 2019

महाराष्ट्र एंव नागपुर मंडल में RPF द्वारा NDPS act मिलने पर प्रथम कार्यवाही

Advertisement

टॉस्क टीम ने खोला खाता

दिनांक 27-07-19 को मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय व सहायक सुरक्षा आयुक्त श्री ऐ के स्वामी के द्वारा गठित स्पेशल टॉस्क टीम के उप निरक्षक विनेक मेश्राम व पोस्ट प्रभारी श्री अनिल पाटिल ,के मार्गदर्शन मेंभंडारा पोस्ट के उप निरीक्षक जय सिंग, टीम के प्रधान आरक्षक जी आर मंडावी , प्रशांत दलाई , आरक्षक नासीर खान दो व्यक्तियों द्वारा नशीले पदार्थ की तश्करी करने की प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ी क्र. 12409 गोंडवाना ऍक्स को गोंदिया से भंडारा युद्ध स्तर सघन जांच की भंडारा आगमन होते ही स्टाफ द्वारा s/7 बोगी में चेक करने पर सीट न.5,6 पर दो संदिग्ध बताये हुलिए जैसे दिखाई दिये जिन्हें टीम द्वारा पूछताछ करने पर उतरकर भागने का प्रयास किये लेकिन असफल हुए और टीम द्वारा घेरकर उन्हें पकड़ा गया उनके हाथ मे मौजूद थैलो को देखने पर गांजे जैसा नशीला पदार्थ होने का अहसास हुआ उन्हें तुरंत ताबे में लेकर भंडारा उतारा गया जांच में दोनों व्यक्तियों के पास करीबन 6 kg गांजा मूल्य लगभग 60360 rs का रायपुर से दिल्ली तश्करी कर बेचने के लिए ले जाने की बात सामने आई

गांजे के साथ पकड़े गए दोनो व्यक्ति 1)मो जमशेद वल्द अब्दुल हमीद 45 वर्ष, 2) मो अली वल्द अब्दुल सत्तार 46 वर्ष दोनो मूल निवासी समस्तीपुर जिला, बिहार तथा वर्तमान में दिल्ली के रहवासी है जिन पर RPF को मिले NDPS act की शक्तियों का प्रयोग करते हुए दोनों मादक तश्करोको विधिवत कानूनी कार्यवाही करने उपरांत मामले की अग्रिम जांच के लिए जीआरपी गोंदिया के सुपुर्द किया गया।आगे मामले की जाँच जीआरपी गोंदिया द्वारा की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.