Published On : Mon, Nov 14th, 2016

धरमपेठ नागपुर लाहोरी बार के पास तीन राउंड फायरिंग

Advertisement

lahooreeनागपुर: धरमपेठ के लाहोरी बार की दिशा में रविवार की देर रात तीन राउंड फायरिंग किए जाने की खबर है. सूत्रों के अनुसार सक्करदरा इलाके के कुछ युवक बार में बैठे थे. उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बताया जाता है कि यह देखकर उनके कुछ कर्मचारी उलझ गए. उन्होंने युवकों के मारपीट शुरू कर दी. इससे चिढे. युवकों ने फोन करके उनके साथियों को लाहोरी के पास बुला लिया.

रात करीब पौने 12 बजे युवकों के 40-45 साथी बार के सामने पहुंचे. इस पर बार की ओर से किसी ने उनकी तरफ फायर किया. इसके जवाब में युवक लाहोरी बार की ओर दो राउंड फायरिंग कर फरार हो गए.

फायरिंग की आवाज के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद भारी संख्या में लोग एकत्रित होने लगे. घटना की सूचना मिलने के बाद अंबाझरी पुलिस घटनास्थल पहुंची.

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

लेकिन प्राथमिक जांच में घटनास्थल सीताबर्डी थाने के तहत आने से बर्डी पुलिस को सूचित किया गया. देर रात तक पुलिस जांच कर रही थी

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.