Published On : Sat, Apr 11th, 2015

वणी : गैस सिलेंडर में विस्फोट से लगी आग

 

File Pic

File Pic

वणी (यवतमाल)। तहसील के ग्राम झरपट गुरुवार दोपहर 12 बजे खलबली मच गई, जब एक घर में रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद वह धधक उठा. इस आग में घर का सब कुछ जलकर राख हो गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार झरपट निवासी मनोहर दत्तू गौरकार के घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली. इसी दौरान मनोहर गौरकार ने परिवार के सभी सदस्यों को घर से बाहर कर दिया. देखते ही देखते घर धधकने लगा. धधकती आग में सिलेंडर फूट गया. विस्फोट होने के बाद उससे उठने वाली लपटों से निकट के घर को भी आग लग गई. नागरिकों ने निकट के घर की आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन मनोहर गौरकार का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. इस दौरान तहसीलदार रणजीत भोसले ने घटनास्थल को भेंट देकर स्थिति का जायजा लिया.

Gold Rate
May 22- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,71,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement