Published On : Sat, Apr 11th, 2015

भंडारा : रिश्वतखोर नायब तहसीलदार सहित 2 गिरफ्तार

Advertisement

 

Accused Sagar Kamble & Vinayak Balbudhe

Accused Sagar Kamble & Vinayak Balbudhe

भंडारा। सरकार की योजना के तहत स्वीकृत घरकुल के निर्माण के लिए आधा ट्रैक्टर रेत ला रहे लाभार्थी के रिश्तेदार से रिश्‍वत मांगनेवाले लाखांदुर के नायब तहसीलदार सागर कांबले (28) और उनके एक सहयोगी विनायक बालबुद्धे (60) को रिश्‍वत लेते गिरफ्तार किया गया. भंडारा के एसीबी ने जाल बिछाकर गुरुवार को यह कार्रवाई की. आरोपियों ने शिकायतकर्ता का जब्त किया गया ट्रैक्टर छोड़ने और रेत परिवहन की छूट देने के नाम पर उनसे पांच हजार रुपए की रिश्‍वत मांगी थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता को सरकार की योजना के तहत एक घरकुल मिला है. उसी का निर्माण करने के लिए वे अपने दामाद के ट्रैक्टर से मरी गांव के घाट से रेत लाना चाह रहे थे, लेकिन नायब तहसीलदार कांबले ने घाट पर पहुंच उनका ट्रैक्टर पकड़ लिया. कांबले ने उनका 3,200 रु.का चालान बनाया व उक्त राशि पटवारी के कार्यालय में जमा करने की हिदायत दी.

Gold Rate
July 15 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शिकायतकर्ता ने चालान के मुताबिक जुर्माना भर दिया था, लेकिन उन्हें उनका ट्रैक्टर वापस नहीं मिला था. उसे छोड़ने  के लिए कांबले ने शिकायतकर्ता से पांच हजार रु. की रिश्‍वत मांगी और रेत परिवहन के लिए सेटिंग करा देने के लिए रुपए लेकर अपने कार्यालय बुलाया था. शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत एसीबी से की. शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया और गुरुवार को शिकायतकर्ता से 4 हजार रु. लेते हुए नायब तहसीलदार सागर कांबले व विनायक बालबुद्धे (60) को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
Advertisement
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud #Theft #WeddingScam #Photographer

शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment  #HotelFraud #crimenews

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews

नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #Justice

नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...

उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting #NagpurPolice

उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...

व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam

व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam

ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate #crimenews

ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges