Published On : Tue, Sep 30th, 2014

चिखली : शॉटसर्किट से लगी आग, तीन दुकानें खाक

Advertisement

fire
चिखली (बुलढाणा)। 
स्थानीय बस स्टैंड के पीछे स्थित तीन दुकानें 28 सितंबर को तड़के करीब चार बजे जलकर खाक हो गर्इं. अग्निशामक दल ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. इससे बड़ी हानि होने से बच गई. इस आग से पांच लाख के नुकसान का अनुमान लगाया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार चिखली बस स्टैंड के पीछे तीन नई दुकानें रमेश हेयर सलून, प्रशांत इलेक्ट्रिकल्स और अंबादास हेयर सलून हैं. रोज की तरह रात में दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद करके घर गए. मध्य रात्रि के समय अचानक प्रशांत इलेक्ट्रिकल्स में आग लग गई. इस दरमियान आग ने कुछ ही क्षणों में विकराल रूप धारण कर लिया. पहरा दे रहे पुलिस कर्मी ने अग्निशामक दल को कॉल करके बुलाया, लेकिन तब तक आग से तीनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था. इस बीच, पुलिस ने घटना का पंचनामा किया है. गौरतलब है कि दिन भर से राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी मुआयने के लिए यहां नहीं पहुंचा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.