Published On : Tue, Sep 30th, 2014

नागपूर : स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 02 अक्टूबर को

Advertisement


Sawach bharat abhiyaan
नागपूर।
माननीय प्रधानमंत्री द्वारा ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की शुरुआत 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर की जा रही है. इस स्वच्छता अभियान में भारतीय रेलवे की जिम्मेदारी भी बहुत अधिक है. भारतीय रेलवे में प्रतिदिन करोड़ों लोग सफर करते है और इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एक अच्छे साफ सुथरे वातावरण यात्रा की जिम्मेदारी एक अत्यधिक चुनौतीपूर्ण कार्य है अतः भारतीय रेलवे द्वारा भी इस दिन विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है.

इस स्वच्छता अभियान के तहत 2 अक्टूबर को नागपूर मंडल के समस्त रेल अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यस्थल,कालोनी,बड़ी लाइन एवं छोटी लाइन के सभी स्टेशनों, रेल परिसर एवं आस-पास की साफ सफाई करेंगे एवं साथ ही रेल यात्रियों एवं आम लोगों में साफ सफाई के प्रति जागरूकता फैलायेंगे. इसके अलावा, मुख्यालय के अधिकारियों को भी इन स्टेशनों पर नामित किए गए है ताकि इन स्टेशनों पर साफ सफाई की व्यवस्था को विशेष रूप से क्रियान्वित करने के लिए खुद श्रमदान भी करेंगे.

इस अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल रेल प्रबंधक आलोक कंसल द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मिडिया के माध्यम से रेल यात्रीयों में साफ सफाई हेतु जागरूकता फ़ैलाने के प्रयास किये जा रहे है. ऐसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत सभी स्टेशनों में पोस्टर एवं बैनर्स लगाए जा रहे है. इसके अलावा यात्रियों से भी स्वच्छता संबंधी प्रतिपुष्टि भी ली जाएगी, जिसमें उनसे रेल परिसरों को स्वच्छ रखने में सुझाव भी मांगे जायेंगे ताकि कमियों को दूर किया जा सके.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

रेल प्रशासन जनता से पुनः अनुरोध करती है की रेलवे परिसर एवं गाड़ियों में स्वच्छता बनाये रखने में मदद करे एवं रेल नियमों का पालन करे. गंदगी करते हुए पाए जाने पर रेल प्रशासन नियमानुसार दोषियों के खिलाफ दंड भी कर सकता है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.