Published On : Fri, Aug 17th, 2018

नये गणवेश में नजर आएंगे फायर ब्रिगेड कर्मी

Advertisement

नागपुर: आरेंज सिटी के फायर ब्रिगेड कर्मी अब खाकी वर्दी में नहीं बल्कि अधिकारी सफेद शर्ट और नेवी ब्लू पैंट और कर्मचारी आसमानी कलर की शर्ट और नेवी ब्लू पैंट के आकर्षक यूनिफार्म में नजर आएंगे. पूरे राज्य में अग्निशमन दल के अधिकारियों व कर्मचारियों का गणवेश बदल दिया गया है.

अब तक अंग्रेज शासनकाल की खाकी वर्दी ही चल रही है जिसे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से बदलने का निर्णय लिया गया था. मनपा में भी गणवेश के संदर्भ में किसी तरह की नियमावली नहीं थी. इसके लिए विभाग ने अधिकारी वर्ग के लिए खाकी पैंट-शर्ट, खाकी पी कैप, लाल जूते, लाल लेदर बेल्ट और कर्मचारियों के लिए खाकी पैंट-शर्ट, खाकी कमांडो कैप, काले बूट व बेल्ट का प्रस्ताव जून 2005 में मंजूर किया था.

संपूर्ण राज्य में समान यूनिफार्म
अग्निशमन अधिकारी राजेन्द्र उचके ने बताया कि अब संपूर्ण राज्यभर में अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एक जैसे गणवेश में ही नजर आएंगे.

सभी अधिकारी व कर्मियों को गणवेश मिल गया है. महापौर नंदा जिचकार, आयुक्त वीरेन्द्र सिंह व अग्निशमन समिति सभापति लहूकुमार बेहते व उपसभापति वर्षा ठाकरे के प्रयासों से नया गणवेश उपलब्ध होने की जानकारी उचके ने दी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.