Published On : Fri, Aug 17th, 2018

नियमों की अनदेखी कर प्रिंसिपल ने एक ही समय पर स्कूल की नौकरी और रेगुलर एम.ए की डिग्री की हासिल

Advertisement

नागपुर :- पारशिवनी स्थित अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल में पदस्थ रहते हुए प्रिंसिपल का नौकरी करते हुए नागपुर यूनिवर्सिटी से रेगुलर में प्रवेश लेकर एम.ए की डिग्री हासिल करने का मामला आरटीआई की जानकारी में सामने आया है. अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल की गड़बड़ी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. इस स्कूल का अभी हाल ही में अवैध रूप से 8वीं और 9वीं क्लास का मामला उजागर हुआ था.

यह मामला उजागर होने के बाद कार्रवाई होने के डर से प्रिंसिपल और स्कूल संचालक ने दोनों क्लासेस के विद्यार्थियों को वास्तविक एडमिशन ली हुई हेटी सुर्ला स्थित अरविंद पब्लिक स्कूल सावनेर में ट्रांसफर किया था. ऐसा करके प्रिंसिपल और स्कूल संचालक ने अनियमितता को उजागर किया.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नई जानकारी में सूचना के अधिकार कार्यकर्ता महासंघ के पदाधिकारी शेखर कोलते ने नागपुर यूनिवर्सिटी के परीक्षा भवन के कार्यालय से यह जानकारी हासिल की है. जानकारी के अनुसार अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल परशिवनी में स्कूल की प्रिंसिपल ने नौकरी करते हुए नागपुर यूनिवर्सिटी से रेगुलर एम.ए की डिग्री ली है. स्कूल की प्रिंसिपल राजेश्री प्रभाकरराव देशमुख ने 2015-2016 सत्र में एम.एम ( समाजशास्त्र ) के पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था.

यह पाठ्यक्रम देशमुख ने संस्था के अधीनस्थ पारशिवनी के महात्मा गांधी आर्ट व कॉमर्स कॉलेज से पूरा किया. इस संदेहास्पद विषय की अब जोरो पर चर्चा है. नियम के अनुसार सेवा में रहते हुए कोई भी अधिकारी या कर्मचारी यूनिवर्सिटी से रेगुलर पाठ्यक्रम कर ही नहीं सकता है.

Advertisement

ऐसे समय उसी यूनिवर्सिटी से एक्सटर्नल विद्यार्थी के रूप में या फिर इग्नू, यशवंतराव चव्हाण मुक्त विद्यापीठ से पाठ्यक्रम पूरा करने का नियमअनुसार पर्याय उपलब्ध होता है. लेकिन ऐसा करते हुए भी शिक्षा विभाग और संस्था के वरिष्ठ अधिकारियों की लिखित अनुमति लेना आवश्यक है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.