Published On : Sat, May 2nd, 2015

अमरावती : 2 एचएम पर एफआयआर

Advertisement


ध्वज की अवमानना

2 Perjarpura
अमरावती। महाराष्ट्र दिन पर राष्ट्रध्वज की अवमानना करने वाले महानगरपालिका स्कूल के 2 मुख्याध्यापकों के खिलाफ फ्रेजरपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है. यह मुख्याध्यापक प्रफुल्ल विजय अनिलकर (उत्तम नगर) व कविता उदयसिंग चव्हाण (जैन कालोनी) है. दस्तुर नगर स्थित मनपा की स्कुल क्रमांक 11 व 13 है. मराठी भाषीय 11 क्रमांक स्कूल में प्रफुल मुख्याध्यापक है, जबकि हिंदी भाषीय 13 क्रमांक स्कूल में कविता चव्हान मुख्याध्यापिका है.

देर रात तक नहीं उतारे ध्वज
1 मई शुक्रवार की सुबह महाराष्ट्र दिन के मौके पर दोनों स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया. शाम ढलने से पहले राष्ट्रध्वज को निकालने का कानुन है, लेकिन इन स्कूलों ने रात 11 बजे तक भी ध्वज निचे नहीं उतारा था. इस बीच किसी ने शहर कंट्रोल रुम को जानकारी दी. सूचना पर फ्रेजरपुरा के पीएसआय भगवत कोली घटनास्थल पहुंचे. जिन्होंने ध्वज को सम्मानपूर्वक निचे उतारा. राष्ट्रध्वज की अवमानना करने के तहत दोनों मुख्याध्यापकों के खिलाफ दफा 2 के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.