Published On : Sat, May 2nd, 2015

कन्हान : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, चार गंभीर

Advertisement

Car accident
कन्हान (नागपुर)। नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग क्र. 7 पर रामटेक से नागपुर की ओर आ रही कार का अचानक हैंडल लॉक होने से वह खड़े ट्रक से भीड़ गई. इस घटना कार चालक की मौत और 4 लोग गंभीर जख्मी हुए है. यह शुक्रवार की रात हुई. जगन्नाथ सदन सीताबर्डी, नागपुर निवासी मनोहरलाल गणेशलाल जैस्वाल (52) मृतक है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोहर अपने परिजनों समेत अपनी पत्नी की अस्थि विसर्जन करके रामटेक से नागपुर मारुती स्विफ्ट कार क्र. एम.एच.31-सी.एस.-7088 से लौट रहा था. नवदुर्गा मंडल कार्यालय और लॉन कान्द्री के समीप कार का अचानक हैंडल लॉक होने से वह खड़े ट्रक से जा भिड़ी. इस घटना में कार चालक मनोहरलाल गणेशलाल जैस्वाल समेत कार में सवार अजय मनोहरलाल जैस्वाल, श्रीकांत जैस्वाल, विजय जैस्वाल, राधेश्याम जैस्वाल गंभीर जख्मी हुए है. सबको जे.एन. अस्पताल कान्द्री में दाखिल किया गया. जहां मनोहरलाल जैस्वाल को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं बाकी जख्मियों को नागपुर के मेडिकल में रेफर किया गया है.

कन्हान पुलिस ने फरयादी अरुण गुलाबचंद जैस्वाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.