Published On : Sat, Sep 29th, 2018

एफडीए ने जब्त की रु. 5.69 लाख की सुगंधित तंबाकू और पानमसाला

Advertisement

नागपुर : एफडीए(फूड एंड ड्रग्स) विभाग के अन्न शाखा की ओर से एक बार फिर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 5.69 लाख रुपए कीमत की सुगंधित तंबाकू और पानमसाला की खेप पकड़ी गई. मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से नागपुर आ रही जायलो कार से 5, 69, 450 रुपए माल जब्त किया गया है.

जानकारी के अनुसार अन्न विभाग को जानकारी मिली थी कि मध्यप्रदेश से रात 12 से 1 के दरम्यान जायलो गाड़ी से एक व्यक्ति इन सभी प्रतिबंधित वस्तुओं को नागपुर लेकर आ रहा है. जिसके बाद सावनेर के राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के निरीक्षक के साथ विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियो ने संपर्क साधकर कर जायलो गाड़ी क्रमांक एमएच-31, 1497 को विभाग में लाया और जांच की.

जांच में गाड़ी से विभिन्न ब्रांड के तंबाकू और पानमसाला पाया गया. विभाग द्वारा पान मसाला और सुगंधित तंबाकू और गाड़ी को जब्त किया गया है.

साथ ही वाहनचालक सुनील भीमटे का लाइसेंस और गाड़ी का सर्टिफिकेट रद्द करने का निवेदन भी आरटीओ से किया है. यह कार्रवाई अन्न विभाग के सह-आयुक्त शशिकांत केकरे के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त मिलिंद देशपांडे के नेतृत्व में अन्न सुरक्षा अधिकारी अनंत चौधरी और अभय देशपांडे ने की.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.