Published On : Sat, Sep 29th, 2018

नागपुर में सेना की निर्माणाधीन इमारत में पेंटर ने की आत्महत्या

Advertisement

नागपुर : सेना के निर्माणाधीन इमारत के दूसरे मंजिल में एक शख्स की लाश मिलने से खलबली मच गई. पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली है. जिसमें मृतक का नाम राजेंद्र वासुदेव नंदरधने (उम्र ४२) बताई जा रही है. वह खरबी परिसर के सहकारनगर का निवासी था.

नंदरधने पेंटिंग का काम कराता था. दो सप्ताह पहले वह अचानक गायब हो गया था. जिसके बाद घरवालों ने इसकी काफी खोजबीन की. लेकिन वह फिर भी नहीं मिला. जिसके बाद उसकी गुमशूदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज की गई. इस बीच गुरुवार दोपहर 12.30 सीताबर्डी के सेना के 118 बटालियन कैम्प की दूसरी इमारत में तेज दुर्गंध आने की सूचना मिली. जांच करने पर शव मिला. इसकी सूचना सेना की ओर से पुलिस को दी गई.

जिसके बाद थानेदार हेमंत खराबे सहयोगियों के साथ घटनास्थल पहुंचे. निर्माणाधीन इमारत होने के कारण वहां चहलकदमी भी कम रहने से इस ओर किसी का घ्यान भी नहीं गया. कुत्तों ने भी शव को क्षति पहुंचाई. शव की जांच करने पर कपड़ों से एक मोबाइल और कागज का टुकड़ा मिला. जिससे घटना की सूचना घरवालों को देकर उन्हें बुलाकर शव की शिनाख्त की गई. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

बताया जा रहा है कि इमारत में पेंटिंग के लिए दो हफ्ते पहले नगरधने आया था. उसने लोहे की सीढ़ी में सस्सी लगाकर फांसी लिए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है. कुछ दिन पहले ही मृतक की मोटरसाइकल भी इसी इलाके में पाई गई थी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.