Published On : Thu, Jan 15th, 2015

अकोला : किसान की ख़ुदकुशी

Advertisement


अकोला।
लगातार अकालग्रस्त स्थिती तथा कर्ज कारण परेशान एक किसान ने अकोला तहसील के जलालाबाद परिसर तालाब में कूदकर खुदखुशी करने का मामला बुधवार को उजागर हुआ.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अकोला तहसील के चिखलगांव के सुरेश शालिग्राम जयराम काकड़ की पांच एकड़ खेती संभालते है. शालिग्राम काकड़ ने इसी वर्ष अपने खेत पर सहकारी सोसायटी का कर्ज निकालकर सुरेश को दिया, लेकिन अकालग्रस्त स्थिती के कारण कर्ज कैसे वापस किया जाय? इसी चिंता में 13 जनवरी को सुरेश घर से निकला. रात होने के बावजूद जब सुरेश घर नही पहुंचा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, आखिरकार बुधवार की सुबह जलालाबाद परिसर के पाजर तालाब के पास उनकी सायकल, कपडे एवं चप्पलें मिली. गांव के नागरिकों ने जब तालाब में सुरेश को खोजा तब जाकर उसका शव तालाब में मिला.

इसी मामले की जानकारी बार्शिटाकली पुलिस को मिलते है घटनास्थल पर पहुंचे. पंचनामा किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अकोला सर्वोपचार अस्पताल भेजा गया. मृत सुरेश के बाद पत्नी, दो लडकियां ऐसा परिवार है. मामले की जाँच थानेदार ठाकुर के मार्गदर्शन में बार्शिटाकली पुलिस कर रही है.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.