Published On : Thu, Jan 15th, 2015

बालापुर : ढलान पर खड़ा यात्री आटो रिव्हर्स फिसला, 8 यात्री घायल

Advertisement


बालापुर (अकोला)।
बालापुर शहर के मुख्य मंडी चौक में उतार पर यात्रियों को बिठाया जाता हुआ खड़ा आटो औचक रिव्हर्स दौडने से रास्ते से चलने वाले लोगों से टकराया. जिसमें आठ लोग घायल होकर एक वृद्ध गंभीर घायल हुआ है. उक्त घटना से आज सुबह मंडी में एक ही खलबली मची है. बालापुर पुलिस ने आटो चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे कब्जे में लिया है तथा उसका आटो भी जब्त किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालापुर शहर के मुख्य चौक से बाहरगांव के यात्री आटो यातायात करते है. आज सुबह एमएच-30-पी-6936 क्र. का आटो वाडेगांव स्थित स्वप्नील वानखेड़े ने चढाव पर खड़ा किया. जिसमें कुछ यात्री भी बैठे हुए थे. आटो खड़ा कर आटोचालक दवा लेन के लिए मेडिकल पर गया. लेकिन अौचक उक्त आटो रिव्हर्स दौड़कर मुख्य मंडी के दिशा से आने से खलबली मची. दौरान कुछ महिला लडकियां और वृद्ध रास्ते से जा रहे थे. उनसे आटो टकराकर जिसमें लगभग आठ लोग घायल हुए. जिसमें महिला, लड़कियां और वृद्ध का समावेश है. इसमें दो घायलों में गुलाबशहा और भगवान भारसाकले का नाम स्पष्ट होकर अन्य की जानकारी नही मिली.

उपस्थित नागरिकों ने तत्काल घायलों को एम्बुलेंस में डालकर सामन्य अस्पताल अकोला भर्ती कराया.  कुछ समय में आटो चालक आने के बाद उसे आड़े हाथों लिया और पुलिस के कब्जे में दिया. पुलिस ने घटनास्थल से उसे कब्जे में लेकर आटो जब्त कर उसके खिलाफ भादंवि 279,337, 283, 184, 134, 187 के तहत मामला दर्ज किया.

File pic

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.